फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने रद्द किए आठ शिक्षकों के डेपुटेशन

Sun, 09 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 13 शिक्षकों के अंतर जिला डेपुटेशन रद्द करने के बाद आठ और शिक्षकों के डेपुटेशन रद्द कर दिए हैं। सरकार के आदेशानुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को जल्द अपने मूल स्कूलों में पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उधर, शिक्षा निदेशालय में डेपुटेशन पर नियुक्त शिक्षकों को उनके स्कूलों में वापस भेजने को लेकर अधिकारियों ने अभी भी चुप्पी साधी हुई है। निदेशालय में कई शिक्षक राजनीतिक पहुंच के चलते कई सालों से डेपुटेशन पर नियुक्त हैं।

विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से जारी आदेशों के तहत टीजीटी आर्ट्स शिवानी ठाकुर को उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर से मिडल स्कूल पाहड़ा जिला कांगड़ा, रश्मि ठाकुर को नैनीखड्ड चंबा से पाजा चंबा, सुभाष चंद को कोटासेरी जिला कुल्लू से कुनेर जिला कुल्लू, टीजीटी नॉन मेडिकल गौरव शर्मा को उपनिदेशक कार्यालय बिलासपुर से पूनग जिला

किन्नौर, मोनिका शर्मा को ताकरा जिला बिलासपुर से बुचेड जिला कुल्लू, प्रियंका शर्मा को मंडल जिला कांगड़ा से डडरियारा जिला चंबा, मंजूला को कुजाबल्ह जिला मंडी से कांदुंग जिला मंडी और रमता देवी को ढली जिला शिमला से मतियाना जिला शिमला में वापस भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें