2016 में 3.5 फीसदी बढ़ी थीं बिजली दरें
हिमाचल में साल 2016 में घरेलू बिजली की दरें 3.5 फीसदी बढ़ाई गई थीं। इससे पूर्व साल 2014-15 में बिजली की दरों में इजाफा किया गया था।
बीते साल 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का था प्रस्ताव
राज्य बिजली बोर्ड ने अप्रैल 2017 से घरेलू बिजली की दरों को 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजा था। हर स्लैब में बढ़ोतरी करने की अपील की गई थी।
बिजली बोर्ड ने प्रति कनेक्शन कंज्यूमर सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी, लेकिन नियामक आयोग ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।
वर्तमान में यह है बिजली दरों का स्लैब
स्लैब दर सब्सिडी के बाद
प्रति माह रु. प्रति यूनिट रु. प्रति यूनिट
0-60 2.85 1.0
0-125 3.70 1.50
126-300 4.60 2.90
301 से ऊपर 5.10 4.35