फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब के-नंबर से ऑनलाइन जमा नहीं होंगे बिजली बिल

Sun, 03 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के करीब 22 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता अब के-नंबर से ऑनलाइन बिजली के बिल जमा नहीं कर सकेंगे। ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए बोर्ड उपभोक्ताओं को नई आईडी जारी कर रहा है। बोर्ड ने एचसीएल कंपनी से सॉफ्टवेयर का करार तोड़कर नई कंपनी टीसीएल से सॉफ्टवेयर लिया है।

विज्ञापन


इसके चलते हर उपभोक्ता को नई आईडी जारी की जा रही है। पहले के-नंबर से बिल का भुगतान होता था, लेकिन अब नई आईडी के आधार पर बिल लिए जाएंगे। नए सॉफ्टवेयर के कारण सभी उपभोक्ता को नई आईडी जारी की जा रही है। पहले चरण में व्यावसायिक उपभोक्ताओं की आईडी बदली जा रही है। उसके बाद शहरी और अंत में ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यालयों में सॉफ्टवेयर अपडेट होंगे।

बिजली मंडल धर्मशाला के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र खरवाल ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर के चलते उपभोक्ता की आईडी बदली गई है। अब के नंबर से नहीं नई आईडी के आधार पर ही उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें