फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Result: काउंटिंग रूम की टाइलें तिड़कीं, मची भगदड़, दो घंटे रुकी रही मतगणना

Thu, 08 Dec 2022 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

सुरेंद्र काकू ने आरोप लगाया कि ईवीएम की कुछ मशीनें नीचे गिरी हैं, उन्हें अब इस मतगणना की आशंका है। वहीं प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने भी वापस जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्याशियों से बातचीत करते एसडीएम नवीन तंवर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठे राउंड की मतगणना के दौरान कांगड़ा के बहुतकनीकी संस्थान में अचानक भगदड़ मच गई। कॉलेज के प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल में हो रही मतगणना के बीच अचानक बचाओ बचाओ की आवाजें गूंजने लगी। बताया जा रहा है कि काउंटिंग के दौरान वहां फर्श की कुछ टाइलें तिड़कने लगी और वहां भगदड़ का माहौल बन गया।

विज्ञापन


मामला करीब सवा बारह बजे का है। कुछ देर बाद एसडीएम और आरओ नवीन तंवर बाहर आए और काउंटिंग दोबारा शुरू करवाने के लिए बाहर खड़े प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंटों को वापस आने को कहा। भाजपा प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट दोबारा चलने को तैयार हो गए, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू, आप के अधिकारिक एजेंट, आजाद प्रत्याशी कुलभाष चौधरी एवं आजाद प्रत्याशी अमित वर्मा ने इस मामले पर सवाल खड़े करते हुए मतगणना स्थल पर जाने से मना कर दिया।

सुरेंद्र काकू ने आरोप लगाया कि ईवीएम की कुछ मशीनें नीचे गिरी हैं, उन्हें अब इस मतगणना की आशंका है। वहीं प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने भी वापस जाने से मना कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल भी मौके पर पहुंचे और बाहर खड़े प्रत्याशियों को समझाया कि वे पास आएं और मतगणना प्रक्रिया में बैठें। 
विज्ञापन


बावजूद इसके मतगणना प्रक्रिया का विरोध कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू, आजाद प्रत्याशी कुलभाष चौधरी, आजाद प्रत्याशी अमित वर्मा का  कहना है कि काउंटिंग के दौरान भवन में जो भी कमियां रहीं और जिस तरह की भगदड़ मची इसमें पूरी तरह से प्रशासन की नाकामी है। 

जिस तरह से वहां भगदड़ मची और सबसे पहले कर्मचारी और अधिकारियों ने ही भागने की बात कही और वह सब उस भवन से बाहर निकल आए। उसके बाद मशीनों और पोस्टल बैलट पेपर के साथ कोई छेड़छाड़ न हुई हो इसका क्या भरोसा है? इस घटनाक्रम को लेकर करीब दो घंटे तक मतगणना रूकी रही। बाहर खड़े प्रत्याशियों के विरोध और बहिष्कार के बाद भी काउंटिंग जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें