फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: अमित शाह बोले- हिमाचल नहीं मानेगा राहुल बाबा की गारंटी

Thu, 10 Nov 2022 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/पालमपुर

सार

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया भारत की सीमाओं में घुस आते थे और हमारे जवानों के सिर काट ले जाते थे, लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस आज दिल्ली और हिमाचल में परिवारवाद वाली मां-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। अब वक्त राजा-रानी का नहीं, लोकतंत्र में जनता का है। आज राहुल बाबा और कांग्रेस की गारंटी कोई नहीं मानता, तो हिमाचल वाले क्या मानेंगे। ये बातें शाह ने सिरमौर जिले के पांवटा नगर परिषद मैदान और कांगड़ा जिले की सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहण में जनसभाओं के दौरान कहीं।  शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया भारत की सीमाओं में घुस आते थे और हमारे जवानों के सिर काट ले जाते थे, लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश की सुरक्षा और सीमाएं मजबूत हो गई हैं। पाकिस्तान ने जब देश के उड़ी और पुलवामा में हमला किया तो मोदी सरकार ने 10 दिन के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


पांवटा में शाह ने कहा कि कांग्रेस लगातार हाटी समुदाय के मुद्दे पर लोगों को भड़काने का काम कर रही है, लेकिन लोग इनकी बातों में आने वाले नहीं हैं। हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जे को केंद्र ने मंजूरी दी है। इससे अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकार नहीं छिनेंगे। शाह ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर वर्ष 2024 तक तैयार हो जाएगा। शाह ने कहा कि मणिपुर, असम, यूपी, उत्तराखंड में भाजपा ने रिपीट किया है। अब हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। कांग्रेस का काम ही है फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाना।

 सुलह के दैहण में शाह ने कहा कि वह हिमाचल की उन वीर माताओं को नमन करते हैं, जिनके बेटे देश की रक्षा करते सीमाओं पर शहीद हुए। शाह ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि वह हिमाचल की जनता से पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस ने 40 साल तक सत्ता की, लेकिन देश के सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दे सके, जबकि नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही 2015 में सैनिकों की इस मांग को पूरा किया। मोदी और जयराम ठाकुर की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जो लोग जनता में गारंटियां लेकर घूमते हैं, उनकी अपनी ही गारंटी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें