फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: इशारों-इशारों में आशा कुमारी को सीएम पद का दावेदार बता गए मनीष तिवारी

Tue, 01 Nov 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चंबा

सार

डलहौजी पहुंचे पूर्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इशारों ही इशारों में आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया। 
विज्ञापन
बनीखेत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए डलहौजी पहुंचे पूर्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इशारों ही इशारों में आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया। बनीखेत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि छह बार विधायक रहना कोई आम बात नहीं है। जिसे लोग अपने घर का सदस्य मानते हैं और दिल से स्वीकारते हैं, उसे ही चुनकर भेजते हैं। उन्होंने कहा कि वह भी विधानसभा क्षेत्र में घूम कर देख रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का लोग बहुत सम्मान करते हैं।  कहा कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के इलाके जैसे सलूनी, किहार और लंगेरा को कोई नहीं जानता था लेकिन उन्हें कांग्रेस आशा कुमारी की वजह से पहचान मिली है।

विज्ञापन


क्षेत्र में अथक प्रयासों और मेहनत से ही सड़क,पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाई हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने के बावजूद कांग्रेस आशा बिल्कुल सादा जीवन व्यतीत करती हैं। यही कारण है कि लोगों और पार्टी हाईकमान में उनकी अच्छी पकड़ है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनकर पंजाब आए तो पार्टी ने उनके नेतृत्व में एक के बाद एक कई चुनाव जीते।। इसमें 2017 के विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव, पंचायतों के चुनाव और बाद में 2019 के लोकसभा चुनाव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आशा कुमारी के पंजाब से आने के बाद कांग्रेस पार्टी पंजाब में कोई चुनाव नहीं जीत पाई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे गलती न दोहराएं जो पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें