फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra Assembly Seat: ढाई दशक से कांगड़ा में जीत की राह ताक रही भाजपा, इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

Wed, 30 Nov 2022 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

2022 विधानसभा चुनावों में पवन काजल ने भाजपा का दामन थाम कर चुनाव लड़ा है। वे जीत की हैट्रिक बनाने को बेताब हैं।
विज्ञापन
पवन काजल, सुरेंद्र काकू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीते ढाई दशक से भाजपा जीत की राह ताक रही है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में साल 1998 में भाजपा ने अंतिम बार जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी चौधरी विद्यासागर जीत दर्जकर विधानसभा पहुंचे थे। 2003 में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र काकू ने चुनाव जीता। 2007 के विधानसभा चुनावों में कांगड़ा की जनता ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय चौधरी को विजयी बनाया। इसके बाद संजय चौधरी ने भाजपा का दामन थामा और आजाद उम्मीदवार पवन काजल के खिलाफ चुनाव लड़ा जिसमें पवन काजल विजयी रहे। 

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

2017 के विधानसभा चुनावों में पवन काजल ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर लगातार दूसरी बार कांगड़ा का चुनावी किला फतह किया। 2022 विधानसभा चुनावों में पवन काजल ने भाजपा का दामन थाम कर चुनाव लड़ा है। पवन काजल जीत की हैट्रिक बनाएंगे या इस बार कांगड़ा में नया चेहरा आएगा, इस बारे में 8 दिसंबर के नतीजे ही बताएंगे। इस बार कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी पवन काजल, कांग्रेस से सुरेंद्र काकू, आप से राजकुमार जसवाल, बसपा से विजय बाहडी के साथ भाजपा से बागी हुए कुलभाष चंद और अमित वर्मा चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


कांगड़ा विस क्षेत्र में 82,598 मतदाता हैं।  12 नवंबर को यहां 61,968 वोट पड़े हैं। इनमें से 29,595 वोट पुरूषों जबकि 32,343 वोट महिलाओं ने डाले हैं। पूरे प्रदेश को सत्ता का रास्ता दिखाने वाले जिला कांगड़ा में इस बार सबसे अधिक मतदान भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें