फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Election: नड्डा ने लिया मंडी का रिपोर्ट कार्ड, तीन से चार विधायकों के कट सकते हैं टिकट

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 10:40 AM IST

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंच परमेश्वरों के बहाने विधायकों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कमजोर परफार्मेंस वाले तीन से चार विधायकों के टिकट विधानसभा चुनाव में काटे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला


कुछ देर गुफ्तगू के बाद कांगणी के पास बने ग्रीन रूम में ही नड्डा ने सभी विधायकों को बुला लिया। विधायकों के साथ करीब आधा घंटा बैठक की। इस बैठक में मजबूत और कमजोर रिपोर्ट कार्ड वालेे विधायकों की टोह ली गई। टिकट बदला तो कितना सियासी झोल हो सकता हैै, इसे भी नड्डा ने बैठक में भांपा। लोकसभा चुनावों में पुत्र मोह से भाजपा के प्रचार से किनारा करने वाले सदर विधायक अनिल शर्मा भी इस बैठक में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में दस में से नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। जोगिंद्रनगर में आजाद प्रत्याशी प्रकाश राणा जीते थे। बाद में राणा भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next