फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में नाले का मिनी डैम टूटने से रोड बंद, राहत कार्य में जुटे पूर्व विधायक पेड़ के नीचे दबकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम साढे छह बजे स्वालेपुर भुकसौरा रोड स्थित एक नाले पर बना मिनी डैम सोमवार की शाम पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया। पानी के बहाव के कारण रोड भी कट गई। ग्रामीणों के साथ राहत कार्य में जुटे पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार भी पेड़ के नीचे दबकर जख्मी हो गए। किसानों ने आवागमन को बंद कर दिया है तथा लोगों को कटे हुए रोड से गुजरने से रोकने के लिए गांवों में धार्मिक स्थलों से एनाउंसमेंट कर दिया है तथा प्रशासन को मामले की सूचना भी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्वालेपुर निवासी पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के अनुसार उनके गांव के निकट बहने वाले एक नाले पर काफी समय पहले एक मिनी डैम बनाया गया था। डैम में बारिश का पानी ओवर होने की वजह से सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे डैम टूट गया। जिसके कारण मिनी डैम का पानी इधर-उधर खेतों में फैलने लगा तथा स्वालेपुर और भुकसौरा रोड को पानी की धार ने पूरी तरह से काट दिया। मामले की सूचना पाकर वह अपने पुत्र के साथ मौके पर गए। इस दौरान ग्राम चौकोनी, भुकसौरा, भूकापुर, चौकोनी, पीपलसाना आदि गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने लोगों के साथ कट रहे रास्ते को बांधने का कार्य शुरू किया। बताते हैं कि रास्ता बांधने के दौरान एक पेड़ पूर्व विधायक के ऊपर गिर गया। इस दौरान वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें आनन-फानन में राहत कार्य से हटाकर एक चिकित्सक ने पहुंचाया। उनकी हालत में सुधार बताया गया है। पूर्व विधायक ने बताया कि रोड पूरी तरह से बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने रोड को पेड़ और रस्सियों से बांध कर आवागमन बंद कर दिया है तथा चेतावनी बोर्ड के रूप में एक कागज पर लिखकर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है, ताकि लोग रोड से न गुजरे। उन्होंने बताया कि इस रोड से होकर पांच गांवों के लोगों का रोजाना आना जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि यह रोड जिला पंचायत द्वारा बनाया गया था, इसलिए उन्होंने मामले की सूचना जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह ढिल्लो, कोतवाली प्रभारी के साथ ही प्रशासन को फोन के जरिए दे दी है। ग्राम स्वालेपुर, चौकोनी, भूकापुर, सिरसखेड़ा, पीपलसाना में धार्मिक स्थलों से एनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सचेत कर दिया है कि वह इस कटे हुए रोड से होकर न गुजरे, ताकि कोई हादसे का शिकार न हो सके। उक्त संदर्भ में उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि वह तत्काल राहत कार्य कर करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें