प्रकाश राणा, ठाकुर सुरेंद्र पाल।
- फोटो : संवाद
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र मंडी जिले की एक ऐसी सीट है जहां जनता अधिकतर निर्दलीय प्रत्याशी को मौका देती है। यहां के चुनावों पर नजर दौड़ाई जाए तो साल 1982 में निर्दलीय उम्मीदवार गुलाब सिंह ठाकुर जीते, 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार रतनलाल और 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा विधायक बने।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
इस बार यहां सबसे अधिक11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से प्रकाश राणा, कांग्रेस से ठाकुर सुरेंद्र पाल, आप से रविंद्र पाल, बसपा से नरेंद्र कुमार, माकपा से कुशाल भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से कमलकांत, आजाद उम्मीदवारों में संजीव भंडारी, बाबा लाल गिरी, सुरेंद्र सिंह व कुलभूषण शामिल हैं। यहां पर कुल मतदाता 101,046 हैं। इनमें 50,962 पुरुष और 50,084 महिला मतदाता हैं। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 69.01 मतदान हुआ है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।