गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। राजेश ठाकुर अपने कार्यकाल में उपलब्धियों के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं तो चैतन्य अपने संगठन युवा शक्ति पराक्रम के समाजसेवी कार्यों के कारण लोगों के बीच पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विकास कार्यों और समाज सेवा के दावों में से किस पर मुहर लगाते हैं।
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 82,866 कुल मतदाता हैं। इनमें से 41,869 पुरुष और 40,997 महिला मतदाता हैं। इस साल मतदान के मामले में गगरेट ऊना जिले के पांचों विस क्षेत्रों से आगे रहा। यहां बंपर 78.78 फीसदी मतदान हुआ। क्षेत्र के 91 में से 36 बूथों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, आम आदमी पार्टी मनोहर लाल, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के विनोद कुमार और बसपा के लेखराज कतनौरिया चुनावी मैदान में हैं।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट