यह अपील इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में डाली पोस्ट के माध्यम से की है। शिकायत के साथ भाजपा ने सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट की छाया प्रति भी सलंग्न कीं हैं। भाजपा ने इन कर्मचारियों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
राज्य की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि भाजपा ने जिन छह कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भेजी है, उनके जवाब न आने पर रिमांडर भेजा गया है। विभागों से भी नोटिसों का जवाब न आने के कारणों से अवगत कराने के लिए कहा गया है।