फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को हमेशा दिया धोखा

Sat, 05 Nov 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

श्री नयना देवी जी में आयोजित चुनावी जनसभाओं में नड्डा ने विपक्ष पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल की जनता को धोखा दिया है। 
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने रिवाज बदलने का मन बना लिया है। कांग्रेस झूठे सपने दिखाती है। भाजपा जो कहती है, करके दिखाती है। श्री नयना देवी जी में आयोजित चुनावी जनसभाओं में नड्डा ने विपक्ष पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल की जनता को धोखा दिया है। यूपीए सरकार ने प्रदेश से विशेष श्रेणी का दर्जा छीना था। औद्योगिक पैकेज भी वापस ले लिया था।  उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। कांग्रेस का मूल मंत्र है करप्शन और कमीशन। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कहती है कि पिछले आठ साल में नरेंद्र मोदी जितनी बार हिमाचल आए हैं, कांग्रेस की सरकार के 60 सालों में भी प्रधानमंत्री यहां नहीं आ पाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वीरभद्र सरकार ने लेह तक प्रस्तावित रेललाइन के लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं कराई जबकि यह देश की सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था। यह भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार है, जिसने रेललाइन के लिए जमीन उपलब्ध कराई और पटरी बिछाने का काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल को फिर विशेष श्रेणी का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई पेड़ फल देता है तो मिट्टी को भी अपना हक अदा करना होता है। अगर मिट्टी साथ न दे तो पेड़ पर फल लगना बंद हो जाता है। इसी तरह, यदि बगीचे का माली सही होता है तो बगीचा सुंदर लगता है। लेकिन माली गलत होता है तो बगीचा उजड़ जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जब ईवीएम पर सही बटन दबता है तो विकास होता है। लेकिन जब गलत बटन दबता है तो विकास बाधित होता है। इसलिए विकास की गति को बनाए रखना तथा इसे और तेज करना आप सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें