फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Election: भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव मैदान में इन 19 युवाओं पर खेला दांव

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 09:59 AM IST

सार

प्रदेश में युवा मतदाताओं की संख्या करीब 48 से 50 फीसदी के बीच बताई जाती है। ऐसे में दोनों पार्टियों ने युवाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media


ऐसे में दोनों पार्टियों ने युवाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की बात करें तो करसोग विधानसभा क्षेत्र के 34 वर्षीय दीपराज सबसे कम उम्र के हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कौल सिंह 37, पच्छाद से रीना कश्यप 38, ठियोग से अजय कुमार 40, बंजार से सुरेंद्र शौरी 41, धर्मपुर से रजत ठाकुर 45, नूरपुर से रणवीर सिंह 44, धर्मशाला से राकेश कुमार 44, जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा 45 और रोहडू से शशी बाला 40 वर्षीय को प्रत्याशी बनाया है। 


कांग्रेस ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 28 वर्षीय चैतन्य शर्मा, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह 33, नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली 43, पालमपुर से आशीष बुटेल 42, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह 41, नालागढ़ से हरदीप बावा 42, पच्छाद से दयाल प्यारी 43, झंडूता से विवेक कुमार 41 और कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह 45 वर्षीय को उम्मीदवार बनाया है।


भाजपा के ये प्रत्याशी पहली बार पार्टी चिह्न पर लड़ रहे चुनाव

विधानसभा क्षेत्र     प्रत्याशी

धर्मशाला   राकेश कुमार

करसोग    दीप राज

ठियोग   अजय कुमार

रामपुर   कौल नेगी 

धर्मपुर  रजत ठाकुर


कांग्रेस प्रत्याशी

नगरोटा बगवां  रघुवीर सिंह बाली

नालागढ़  हरदीप बावा

झंडूता   विवेक कुमार

गगरेट चैतन्य शर्मा 

चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next