फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: चुनावी नतीजों से पहले ओक ओवर, हॉलीलॉज में शुरू हुआ नेताओं की हाजिरी का दौर

Sat, 19 Nov 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज शिमला में हाजिरी लगाने का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के मतदान का फीडबैक देने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी शिमला पहुंचने लगे हैं। 
विज्ञापन
चुनावी नतीजों से पहले ओक ओवर, हॉलीलॉज में नेताओं की हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने से पहले मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज शिमला में हाजिरी लगाने का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के मतदान का फीडबैक देने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी शिमला पहुंचने लगे हैं। ठाकुर कौल सिंह के बाद शुक्रवार को ठाकुर रामलाल ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से हॉलीलॉज में मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओक ओवर में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, सुंदरनगर से प्रत्याशी राकेश जम्वाल और भरमौर से प्रत्याशी डॉ. जनकराज ने मुलाकात की। इनके अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी भी ओक ओवर में पहुंच कर अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ठाकुर रामलाल ने बताया कि मतदान होने के बाद वो शिष्टाचार के नाते पार्टी अध्यक्ष से मिलने आए हैं। इस दौरान नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र सहित जिला बिलासपुर की सभी सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष को फीडबैक दिया। ठाकुर रामलाल ने कहा कि कांग्रेस बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। उधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा हुई। भाजपा की नीतियों को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया है। भाजपा की प्रदेश में दोबारा से सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।

विज्ञापन

हिमाचल में अपनी ताकत पर सरकार बनाएगी भाजपा : खन्ना

 भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपनी ताकत पर सरकार बनाएगी। 8 दिसंबर को जब परिणाम आएंगे, उसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी केवल सरकार बनाने के सपने देख रही है। प्रदेश चुनावों में इतिहास रचने जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर और उत्तराखंड में भी भाजपा ने इतिहास रचा है।

भाजपा ने प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है और यह संकल्प पूर्ण होगा। भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। भाजपा ने घर-घर जाकर भी प्रचार किया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने जनता को भटकाने का प्रयास किया पर हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी जानते हैं कि कौन सी पार्टी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें