फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करने वाले पांच कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार

Tue, 15 Nov 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। अब इन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करने वाले पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इन कर्मचारियों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों के पास नोटिस का जो जवाब दिया है, वह संतोषजनक नहीं पाया गया है। इसके बारे में निर्वाचन आयोग को भी अवगत कराया गया है। संबंधित विभाग अब इन कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी सेवा नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी।

विज्ञापन


इस अपील को कई कर्मचारियों ने आगे सोशल मीडिया में अन्य मित्रों को भेजा था। भाजपा ने चुनाव आयोग के पास लिखित शिकायत कर कहा था कि इन सरकारी कर्मचारियों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस कारण से इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मामला चुनाव आयोग से  उठाया था। 

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ भाजपा ने शिकायत की है, उनका जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों को मिल गया है। इन अधिकारियों ने चुनाव आयोग के अवगत कराया है कि  कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं है। इस कारण से इनके खिलाफ सीसीए रूल्ज के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें