जयसिंहपुर में इस बार छह प्रत्याशी मैदान में हैं। ये कांग्रेस से यादविंद्र गोमा, भाजपा से रविंद्र कुमार धीमान, आप से संतोष कुमार, आरडीपी से सुशील कुमार, निर्दलीय डा. केहर सिंह और सुरेंद्र सिंह हैं। सुलाह में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से जगदीश चंद सिपहिया, भाजपा से विपिन सिंह परमार, आप से रविंद्र सिंह, बसपा से सुरेश कुमार, निर्दलीय जगजीवन पाल, चंद्र भान, डा. स्वरूप सिंह राणा, सुमन कुमार और रेखा रानी चुनाव लड़ रहे हैं। बैजनाथ में भी छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ये कांग्रेस से किशोरी लाल, भाजपा से विधायक मुलख राज, बसपा से अजय कुमार, आप से प्रमोद चंद, स्वाभिमान पार्टी से विशेष और निर्दलीय गुरदास राम चुनावी रण में हैं। नाचन में सात प्रत्याशी कांग्र्रेस से नरेश कुमार, भाजपा से विधायक विनोद कुमार, बसपा से नंदलाल, आप से जबना कुमारी, निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान चंद, जसवीर सिंह और सौनू राम चुनावी जंग में उतरे हैं। धर्मपुर में पांच उम्मीदवार कांग्रेस से चंद्रशेखर, भाजपा से मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर, आप से राकेश कुमार, बसपा से प्रकाश चंद और निर्दलीय चंद्रशेखर खडे़ हैं।
मंडी सदर में नौ उम्मीदवार खडे़ हैं। इनमें कांग्रेस से चंपा ठाकुर, भाजपा से पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, आप से श्याम लाल, आरडीपी से संजय कुमार, बसपा से चेतराम, निर्दलीय प्रवीण शर्मा, मेजर खेम सिंह ठाकुर, राजीव कुमार और लक्ष्मेंद्र सिंह हैं। सरकाघाट में छह प्रत्याशी खडे़ हैं। इनमें कांग्रेस से पवन ठाकुर, भाजपा से दलीप ठाकुर, आप से धर्मेश्वर राम, बसपा से रमेश चंद, आरडीपी से कैलाश चंद और निर्दलीय मनीष शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। पांवटा साहिब में नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कांग्रेस से किरणेश जंग, भाजपा से मंत्री सुखराम चौधरी, आप से मनीष ठाकुर, आरडीपी से अश्वनी वर्मा, निर्दलीय मनीष तोमर, रोशन लाल चौधरी, रामेश्वर और सुनील कुमार चुनावी जंग लड़ रहे हैं। घुमारवीं में आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से राजेश धर्माणी, भाजपा से राजेंद्र गर्ग, बसपा से प्रेम लाल बंगा, आप से राकेश कुमार चोपड़ा, आरडीपी से योगेश ठाकुर, आरडीपी से योगेश ठाकुर, निर्दलीय मनोहर लाल, वरुण कुमार ठाकुर और नंद लाल मैदान में हैं।