फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: मतदान से पांच दिन पहले हिमाचल पहुंचेंगी केंद्रीय पुलिस बलों की 41 और कंपनियां

Tue, 01 Nov 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा चुनाव को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पांच दिन पहले ही प्रदेश में 41 और केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां हिमाचल पहुंच जाएंगी। अतिरिक्त कंपनियों के आने से पांच नवंबर के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पांच दिन पहले ही प्रदेश में 41 और केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां हिमाचल पहुंच जाएंगी। अतिरिक्त कंपनियों के आने से पांच नवंबर के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी। चुनाव को लेकर अभी हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां आई हैं। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से कंपनी के जवानों को पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं तैनात किया गया है। प्रदेश में कुल 67 कंपनियां आएंगी।

विज्ञापन


केंद्रीय पुलिस बलों के और आने वाले जवानों को मतदान केंद्रों, शहरों, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाली नकदी, शराब और नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए भी इनकी मदद ली जाएगी। निर्वाचन विभाग की ओर से हिमाचल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य में 238 फ्लाइंग स्क्वॉयड और 238 स्टेस्टिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये टीमें अवैध शराब और नशे की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ  कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें