फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मतदान के लिए बुजुर्गों में उत्साह, कांगड़ा में 110 वर्षीय महिला ने वोट डालकर पेश की मिसाल

Sat, 12 Nov 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा

सार

चंबा जिले के चुराह में 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की। मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया। 
विज्ञापन
1 of 19
110 वर्षीय बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखा गया है।  विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 110 वर्षीय छोटो देवी ने मतदान कर मिसाल पेश की। इसी तरह चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय महिला बुजुर्ग ने मतदान किया। दूसरे सबसे ऊंचे इस मतदान केंद्र पर लोगों में वोटिंग के लिए खासा उत्साह देखा गया। बता दें प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ है।

8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।  मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले किए गए हैं। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 7,881 में से 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

2 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
95 वर्षीय बुजुर्ग ने रोहलवीं बूथ पर मतदान किया। वह क्षेत्र के सबसे पुराने मतदाता हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, वाईएस परमार की सरकारों के समय भी मतदान किया है।
विज्ञापन

3 of 19
बुजुर्ग महिला मतदाता। - फोटो : संवाद
लाहौल-स्पीति में कोलोंग गांव की 95 वर्षीय नोरजिंन डोलमा ने मतदान किया। 

4 of 19
103 वर्षीय महिला - फोटो : संवाद
प्रदेश के हमीरपुर में 103 वर्षीय महिला पीएस सरकार ने परिवार के साथ वोट डाला। 
विज्ञापन

5 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
चंबा में 103 वर्षीय मतदाता व  जिला वृद्धजनआइकन सरदार प्यार सिंह ने भी वोटा डाला।
विज्ञापन

6 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
ऊना जिले में 96 साल के प्रेम चंद ने गुरपलाह बाथू पर मतदान किया। परिजनों ने उन्हें उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया।
विज्ञापन

7 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
नाहन के डाइट में बने पोलिंग बूथ पर 94 वर्षीय मनोहर सिंह ने परिवार सहित मतदान किया।

8 of 19
सोहन सिंह पत्नी के साथ। - फोटो : संवाद
डडोली पंचायत के हार संध बूथ पर 102 साल के सोलन सिंह अपनी 90 वर्षीय पत्नी कर्म देवी के साथ वोट डालने पहुंचे।

9 of 19
रत्न चंद - फोटो : संवाद
विधानसभा देहरा में लाहलपुर गांव के 83 साल के रत्न चंद को को बेटे ने अपनी गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। 

10 of 19
राय सिंह - फोटो : संवाद
90 वर्षीय राय सिंह ने आदर्श मतदान केंद्र कोटला में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

11 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
कांगड़ा जिले के जलाडी गांव की 94 वर्षीय फूलां देवी ने भी मतदान किया।

12 of 19
105 वर्षीय महिला ने किया मतदान। - फोटो : ani
 चंबा जिले के चुराह में 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की। मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष की आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया।  

13 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद

कांगड़ा की गुम्मर पंचायत की 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला जयदेई ने वोट डालकर मिसाल कायम की।

14 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
ऊना जिले के हरोली के बाथू में 100 वर्षीय प्रीतो देवी ने मतदान किया। मतदान के लिए स्वयंसेवियों ने उनकी मदद की।

15 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
सिरमौर के 102 वर्षीय कुंदन सिंह ने भी मतदान का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के पर्व में आहुति डाली।

16 of 19
पंजकू राम। - फोटो : संवाद
मंडी के सुंदरनगर स्थित घांघणु ने 100 वर्षीय पंजकू राम ने परिजनों के साथ मतदान किया।

17 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
जवाली विधानसभा के मतदान केंद्र भलाड़ में 105 वर्षीय नारायण सिंह व उनकी पत्नी 95 वर्षीय कौशल्या देवी ने मतदान किया। 

18 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
कांगड़ा के वरोह में 104 वर्षीय रुमेल सिंह पठानिया ने अकेले ही पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। 
विज्ञापन

19 of 19
बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : संवाद
हमीरपुर के भोरंज बूथ पर 107 वर्षीय राजो देवी ने मतदान कर मिसाल पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें