फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: निदेशालय में डटे 12 प्रिंसिपलों को स्कूलों में लौटने के निर्देश, सरकार ने खत्म की प्रतिनियुक्ति

Sat, 17 Jun 2023 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा सचिव को प्रतिनियुक्तियां रद्द करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जगह कार्यालयों में बाबूगिरी कर रहे 12 स्कूल प्रिंसिपलों की शिक्षा निदेशालय से छुट्टी हो गई है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने प्रतिनियुक्तियां रद्द करने की अधिसूचना जारी कर इन प्रिंसिपलों को स्कूलों को लौटने के निर्देश जारी किए। शिमला, सिरमौर, मंडी और चंबा के स्कूलों में इन प्रिंसिपलों के तबादले किए गए हैं। यह प्रिंसिपल बीते लंबे समय से उच्च शिक्षा निदेशालय और उपनिदेशालय कार्यालयों में डटे हुए थे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा सचिव को प्रतिनियुक्तियां रद्द करने के निर्देश जारी किए थे। शिक्षा सचिव की ओर से अधिसूचना में समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय में कार्यरत प्रिंसिपल सुनील शर्मा का तबादला शिमला के चनेड़ स्कूल के लिए किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय से मंजुला ठाकुर को शिमला के बौर, मीना कुमार को नानाहर, बबीता चौहान को कंदल, माया चौहान को पौरिया और सारिका आहुजा को जोखड़ स्कूल में भेजा गया है।

उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में कार्यरत पूनम कुमारी को सिरमौर के कुरला खड़क, उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला से संदीप शर्मा को चंबा के मौऊवा, उपनिदेशक कार्यालय शिमला से निरुपमा गुप्ता को शिमला के हलाऊ और मंजूला शर्मा को पेखा स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है। बीबीएमबी प्रोजेक्ट स्कूल सुंदरनगर में कार्यरत मस्तराम शर्मा को मंडी के पोखी और काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इन्वायरमेंट कार्यालय शिमला में कार्यरत प्रिंसिपल दीपशिखा को शिमला के कफलाह स्कूल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें