फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Sat, 06 Jan 2024 03:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा विभाग ने राज्य और केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य और केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी योजनाओं में सत्र के लिए एनएसपी पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि 16 जनवरी 2024 है। प्रथम स्तर के सत्यापन के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 और दूसरे स्तर के सत्यापन के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और उच्च शिक्षा उपनिदेशकों से आग्रह किया कि वे एनएसपी के पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदनपत्र जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य या राज्य से बाहर पढ़ाई कर रहे किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या संबद्धता वाले निजी संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।  उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा और यह संस्थान प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि सभी पात्र छात्र निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि नवीनतम अपडेट और आवश्यक जानकारी के लिए अनाउंसमेंट कॉर्नर पर सूचना प्राप्त की जा सकती है और किसी भी तकनीकी पूछताछ के लिए हेल्प डेस्क  helpdesk@nsp.gov.in   या 0120-6619540 (अवकाश के अतिरिक्त सभी दिनों में सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक) पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें