फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने दी बड़ी राहत, फेल विद्यार्थियों को अब नहीं देने होंगे सभी पेपर

Sat, 07 Apr 2018 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, राज्य मुक्त विद्यालय, सीबीएसई या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से फेल होने वाले विद्यार्थियों को अब सभी पेपर नहीं देने पड़ेंगे। उन्हें केवल वही पेपर देने होंगे, जिनमें फेल हुए हैं। जिन विषयों में वे पास हैं, उनके नंबर जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध राज्य मुक्त विद्यालय इस सत्र से ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट की सुविधा देने जा रहा है। इसका लाभ आठवीं, दसवीं और जमा दो के फेल अभ्यर्थी उठा सकेंगे। मार्च 2009 और इसके बाद फेल अभ्यर्थियों को पास होने का मौका मिल रहा है। हालांकि, कक्षा पास करने का प्रमाण पत्र राज्य मुक्त विद्यालय जारी करेगा।

विज्ञापन

ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट की सुविधा मिलेगी

राज्य मुक्त विद्यालय सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट की सुविधा देगा। अभ्यर्थी नौ अप्रैल से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

एक जून से 30 जून तक 250 रुपये विलंब शुल्क और एक जुलाई से 31 जुलाई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें