फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शादी का झांसा देकर एमबीबीएस प्रशिक्षु से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 10:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर जिले के एक बड़े स्वास्थ्य संस्थान में प्रशिक्षण ले रही एमबीबीएस छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक बड़े स्वास्थ्य संस्थान में प्रशिक्षण ले रही एमबीबीएस छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने उत्तर प्रदेश के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना सदर ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। करीब डेढ़ माह पहले युवक ने उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया, जहां एक होटल में उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया और उसे धमकी दी।
विज्ञापन

छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षु छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें