फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दिवाली की रात आग का तांडव, 187 जगह भड़की आग; पटाखों से 188 लोग झुलसे, करोड़ों का नुकसान

Tue, 10 Nov 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात आतिशबाजी और अन्य कारणों से आग लगने की 187 घटनाएं दर्ज की गईं। पटाखे चलाते समय प्रदेशभर में 188 लोग झुलस गए, जबकि 35 मकान और 39 जंगल आग की चपेट में आए। अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर करीब 30.80 करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया।

विज्ञापन
रामपुर के जगातखाना के शरशाया गांव के साथ जंगल में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात आग लगने की 187 घटनाएं सामने आईं। पटाखे चलाते समय प्रदेशभर में 188 से अधिक लोग झुलस गए। प्रदेशभर में 35 घरों, 39 जंगलों और अन्य स्थानों पर आग लगी। इन घटनाओं में करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि अग्निशमन विभाग की तत्परता से 30 करोड़ 80 लाख 7 हजार रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया। आग लगने की सबसे अधिक 48 घटनाएं शिमला जिले में दर्ज की गईं। वहीं, चंबा में एक रेस्क्यू कॉल के दौरान एक व्यक्ति को सुरक्षित  बचाया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, शिमला में सात घरों, 22 जंगलों और 18 अन्य स्थानों पर आग लगी। यहां 38 लाख 94 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि 1 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपये की संपत्ति बचाई गई। सोलन में 15 घटनाओं में 9 लाख 32 हजार रुपये का नुकसान हुआ और 4 करोड़ 66 लाख रुपये की संपत्ति बचा ली गई। कांगड़ा में 14 घटनाओं में 4 लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 2 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति बचाई गई। 

कुल्लू में आग की 12 घटनाएं हुईं। यहां 76 हजार 500 रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 7 करोड़ 59 लाख रुपये की संपत्ति बचाई गई। सिरमौर में सात घटनाओं में 21 लाख 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 2 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति बचाई गई। बिलासपुर और हमीरपुर में आग की छह-छह घटनाएं हुईं। धर्मशाला में करंट लगने से घायल बच्ची और इंदौरा में हाथ में पटाखा फटने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बड़े अस्पताल रेफर करना पड़ा। पटाखे जलाते समय कुल्लू में 19 लोग झुलस गए। मंडी जिले में 15, कांगड़ा में 45, ऊना में 6, हमीरपुर में 30, सोलन में 25, सिरमौर में 25 और शिमला में 23 लोगों के झुलसने की सूचना है। किन्नौर में सेब की 700 खाली पेटियां जल गईं।

दिवाली के दौरान अग्निशमन विभाग की सभी टीमें अलर्ट पर थीं। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और करीब 30.80 करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया। राहत की बात है कि इन घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। -संजीव कुमार, चीफ फायर ऑफिसर
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 112 पर पहुंचीं 586 घटनाओं की सूचनाएं 
त्योहार के दौरान आपात स्थितियों का दबाव बढ़ने के बावजूद पुलिस की टीमें औसतन महज 3 मिनट 37 सेकंड में घटनास्थल पर पहुंचीं। दिवाली के मौके पर ईआरएसएस-112 के पास एक ही दिन में 586 घटनाओं की सूचनाएं पहुंचीं। इनमें 187 मामले आग से संबंधित थे। डीजीपी अशोक तिवारी ने इस उपलब्धि पर ईआरएसएस-112 की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कॉल टेकर, डिस्पैचर, सुपरवाइजर और फील्ड में तैनात कर्मचारियों के समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब लोग दिवाली मना रहे थे, तब पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा और सहायता में जुटे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें