मरडी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए फिल्मी हस्तियों व खेलों से जुड़ी हुईं हस्तियों का भी सहारा लिया जा रहा है। उसमें अनुपम खेर, प्रीति जिंटा, कंगना राणौत, राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, प्रियंका नेगी, सुषमा वर्मा के द्वारा भी नशे के ऊपर सोशल अपील की जा रही है।
कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में जेल जाने का भी प्रावधान होना चाहिए तथा दोषी का लाइसेंस भी रद्द होना चाहिए। नयना देवी में लगने वाले सबसे बड़े श्रावण अष्टमी मेले में सुरक्षा प्रबंधों पर बोलते हुए मरडी ने कहा कि पूरे मेले के दौरान 400 पुलिस कर्मी, 400 होमगार्ड के जवान तथा लगभग 200 सेवादलों के लोग तैनात हैं।
इस अवसर पर उनके साथ मंडी रेंज के डीआईजी कपिल शर्मा तथा एसपी बिलासपुर अशोक कुमार, एएसपी भागमल बिलासपुर, डीएसपी श्री नयना देवी मनोहर लाल व मंदिर अध्यक्ष एसडीएम अनिल चौहान भी उपस्थित थे।