फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर लगाम लगाने को किया मादक द्रव्य फोर्स का गठन : एसआर मरडी

Sat, 11 Aug 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में जनता की सहभागिता से नशा पर लगाम लगाई जा सकती है। पूरे सूबे को नशामुक्त किया जा सकता है यह बात प्रदेश पुलिस के महा-निदेशक सीताराम मरडी ने नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान मेले के ऊपर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के उपरांत कही। 

विज्ञापन


प्रदेश में नशा खोरी पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस कृतसंकल्प है। इस बाबत पुलिस द्वारा अनेकों पुख्ता कदम उठाए गए हैं। इस संदर्भ में मादक द्रव्य फोर्स का भी गठन किया गया है। प्रदेश में अभी तक दो लाख 60 हजार लोगों से जागरूकता संबंधी संपर्क भी किया गया है।

इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों तथा नुक्कड़ सभाओं इत्यादि द्वारा सार्वजनिक स्थानों में नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जबकि नशा निवारण समिति का भी गठन किया गया है जो पुलिस को नशे के बारे अवगत करवाते हैं उनकी सूचना भी गुप्त रखी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी का लाइसेंस भी रद्द होना चाहिए

मरडी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए फिल्मी हस्तियों व खेलों से जुड़ी हुईं हस्तियों का भी सहारा लिया जा रहा है। उसमें अनुपम खेर, प्रीति जिंटा, कंगना राणौत, राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, प्रियंका नेगी, सुषमा वर्मा के द्वारा भी नशे के ऊपर सोशल अपील की जा रही है। 

कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में जेल जाने का भी प्रावधान होना चाहिए तथा दोषी का लाइसेंस भी रद्द होना चाहिए। नयना देवी में लगने वाले सबसे बड़े श्रावण अष्टमी मेले में सुरक्षा प्रबंधों पर बोलते हुए मरडी ने कहा कि पूरे मेले के दौरान 400 पुलिस कर्मी, 400 होमगार्ड के जवान तथा लगभग 200 सेवादलों के लोग तैनात हैं।

इस अवसर पर उनके साथ मंडी रेंज के डीआईजी कपिल शर्मा तथा एसपी बिलासपुर अशोक कुमार, एएसपी भागमल बिलासपुर, डीएसपी श्री नयना देवी मनोहर लाल व मंदिर अध्यक्ष एसडीएम अनिल चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें