अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2016 में पहली बार आयोजित देव ध्वनि कार्यक्रम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के नेशनल रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इस बारे में जिला प्रशासन मंडी को लिम्का बुक की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया गया है। गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार देव ध्वनि कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें सभी देवी-देवताओं के 1806 बजंतरियों ने वाद्ययंत्रों के साथ भाग लिया था। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 10 मार्च, 2016 को पड्डल मैदान में आयोजित देव ध्वनि को नेशनल रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है।
मंडी जिले के लिए इस प्रकार का पहला प्रयास हुआ है। वहीं, इस बार भी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 26 फरवरी को देव ध्वनि कार्यक्रम पड्डल मैदान में रखा गया है। इसमें इस बार दो हजार से अधिक बजंतरी वाद्ययंत्रों के साथ शिरकत करेंगे।