फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: क्रिकेट मैच टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों से हो रहा फ्रॉड

Fri, 15 May 2026 11:49 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

इंटरनेट मीडिया पर सस्ते टिकट और विशेष ऑफर दिखाकर लोगों को फर्जी वेबसाइट पर ले जाकर आईपीएल टिकट बुकिंग के नाम पर बैंक खातों से रकम उड़ा ली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट मैच टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के डाटा सेंटर पर बीते कुछ दिनों में बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। इसमें लोगों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बहाने ठगी की गई।  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी असली वेबसाइटों जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें तैयार कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकांश लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों या साझा किए लिंक से इन वेबसाइटों तक पहुंचते हैं। वेबसाइटों का डिजाइन और स्वरूप आधिकारिक पोर्टलों से मिलता-जुलता होने के कारण लोग आसानी से भ्रमित हो रहे हैं। टिकट बुकिंग के दौरान अपनी बैंकिंग तथा निजी जानकारी साझा कर ठगी का शिकार बन रहे हैं।

साइबर अपराधी केवल टिकट बुकिंग ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन लॉटरी, पैसा दोगुना करने, निवेश पर अत्यधिक मुनाफा और आकर्षक ऑफर्स के नाम पर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया से फैलाए जा रहे फर्जी ऑफर्स से लोगों को लालच देकर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन टिकट बुकिंग, निवेश या वित्तीय लेन-देन से पहले संबंधित वेबसाइट और एप्लीकेशन की सत्यता की पूरी जांच करें। केवल आधिकारिक वेबसाइटों और विश्वसनीय प्लेटफार्म का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, विज्ञापन या संदिग्ध संदेश पर क्लिक करने से बचें।

यदि किसी व्यक्ति को साइबर धोखाधड़ी की आशंका हो या वह ठगी का शिकार हो जाए, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज करवाएं।- अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें