फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चिट्टा तस्करी मामले में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 18 Apr 2026 04:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)।

सार

शिमला जिले की ठियोग थाना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कोर्ट के चपरासी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ठियोग थाना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कोर्ट के चपरासी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल को ठियोग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए मामले में की गई है। चिट्टा तस्करी मामले में बीते कल पुलिस ने एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया था। 12 अप्रैल को पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नंगलदेवी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कुलदीप वर्मा उर्फ आशू निवासी नलेहा के कब्जे से 8.340 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद चिट्टा हितेंद्र मेहता उर्फ रिंकू को सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों की जांच की, जिसमें दोनों आरोपियों के बीच व्हाट्सएप चैट में नशे के कारोबार से जुड़ी बातचीत सामने आई। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से किए गए भुगतान ने भी इस अवैध लेन-देन की पुष्टि की। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हितेंद्र मेहता उर्फ रिंकू, जोकि जेएमएफसी कोर्ट ठियोग में चपरासी के पद पर कार्यरत है, को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन

इस साल अब तक एनडीपीएस मामलों में 214 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत 100 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 38 आरोपियों की गिरफ्तारी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें