हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा और मंडी जिले में दो-दो और चंबा में एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 177 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में 28, मंडी 26, शिमला 26, कांगड़ा 25, कुल्लू 25, हमीरपुर 17, सोलन आठ, सिरमौर आठ, किन्नौर सात, ऊना पांच और लाहौल-स्पीति में दो नए मामले आए हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 249 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201547 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 196178 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1885 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3455 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15209 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 358
शिमला 277
सोलन 63
मंडी 202
चंबा 254
सिरमौर 97
ऊना 120
बिलासपुर 136
हमीरपुर 149
कुल्लू 167
किन्नौर 42
लाहौल-स्पीति 20