फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 232 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Sat, 19 Jun 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार


हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200282 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193850 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2990 रह गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर में दो-दो, जबकि चंबा, सोलन, मंडी और ऊना में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 232 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 47, मंडी 40, चंबा 33, शिमला 27, ऊना 16, सिरमौर 15, सोलन 13, किन्नौर 11, कुल्लू 12, बिलासपुर आठ, हमीरपुर सात और लाहौल स्पीति में तीन नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 432 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200282 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193850 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2990 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3423 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 20003 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। 
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         783
शिमला       329
सोलन         150
मंडी            340
चंबा            307
सिरमौर       233
ऊना           234
बिलासपुर    102
हमीरपुर       226
कुल्लू          146
किन्नौर        96
लाहौल-स्पीति 44

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें