हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 89 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि 186 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 632 रह गई है। गुरुवार को प्रदेश में 5035 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।