सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाने के बाद अब कांग्रेस ने सौ-सौ ग्राम चीनी देने के फैसले के विरोध में मुख्यमंत्री और सरकार के तमाम मंत्रियों को सौ-सौ ग्राम चीनी के अलावा चाय पत्ती भेजने का फैसला लिया है। पांवटा साहिब दून विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पांवटा अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार नाकामियों को छिपाने के हथकंडे अपना रही है। प्रदेश में बिजली, बसों के किराये बढ़ाने के बाद सहकारी डिपुओं में दालें और सामग्री महंगी कर दी गई है।