फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच की सफलता से बौखलाई हिमाचल कांग्रेस: सत्ती

Tue, 10 Sep 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सतपाल सत्ती
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस के नेता प्रदेश भाजपा सरकार की ओर से चलाए गए जनमंच कार्यक्रम की सफलता से बौखला गए हैं। कांग्रेस नेता जनमंच कार्यक्रम में बेवजह हल्ला कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सत्ती ने सरकार के जनमंच कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि यह देश भर में चर्चा का विषय है कि मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री जनता के पास समस्याओं के निवारण करने के लिए स्वयं जा रहे हैं। 

विज्ञापन


विपक्षी दल के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है। सरकार की ओर से चलाए गए जनमंच कार्यक्रम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। जहां कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थीं, वहीं आज भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से जनता की अधिकांश समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर ही हो रहा है। इसे कांग्रेस पार्टी के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें