कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को लेकर छह सदस्यीय कमेटी का गठन एके एंटनी की अध्यक्षता में किया है। सूत्रों के अनुसार इस कमेटी में सदस्य के रूप में मुकुल वासनिक, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल व प्रशांत किशोर को सदस्य नियुक्त किया है। यह कमेटी प्रदेश में पीसीसी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व अध्यक्ष प्रचार समित को लेकर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपेगी।