फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस सेवादल धर्मशाला में इस दिन निकालेगा तिरंगा यात्रा

Thu, 08 Aug 2019 11:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सेवादल धर्मशाला में नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालेगा। सेवादल देश की एकता और अखंडता के लिए यह यात्रा निकाल रहा है। एआईसीसी सचिव सुधीर शर्मा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, महिला पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक के मुख्य संगठकों सहित पार्टी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के  मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि नौ अगस्त को धर्मशाला में क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा पिछले साल मंडी में निकाली गई थी।
विज्ञापन


सुबह 11.30 बजे धर्मशाला में तिरंगा यात्रा कांग्रेस के दाड़ी कार्यालय से सिविल बाजार- पुलिस स्टेशन- गुरुद्वारा रोड- कोतवाली बाजार- गांधी वाटिका से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी। शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव सुधीर शर्मा प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।

इनके अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को भी आमंत्रित किया जा रहा है। राठौर के भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने की उम्मीद है। तिरंगा यात्रा में संगठन के पदाधिकारी और पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें