फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने नियक्ति किए प्रभारी, यहां देखिए पूरी सूची

Tue, 10 Apr 2018 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश पदाधिकारियों को जिलावार प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेवारियां प्रदेश के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने सौंपी हैं। इनमें जिला शिमला शहरी के लिए जितेंद्र बरागटा, शिमला ग्रामीण के लिए ऊषा मेहता, सोलन के लिए 

विज्ञापन


जब्बर सिंह, सिरमौर के लिए विश्वानंद ठाकुर, ऊना के लिए सुशील ठाकुर, चंबा के लिए एमएल कौंडल, कांगड़ा के लिए उत्तम डोगरा, जिला नूरपुर के लिए विजय कुमार, जिला देहरा के लिए पंजाब सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह मंडी के लिए संत राम धीमान, जिला सुंदरनगर के लिए ज्ञान कुमारी कौंडल, हमीरपुर के लिए प्रकाश चंद महाजन, बिलासपुर के लिए डा. विजय कपिल, जिला कुल्लू के लिए करतार जम्वाल, जिला लाहौल-स्पीति के लिए दीना नाथ भंडारी और जिला किन्नौर के लिए अजय शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


अनुराग शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का संगठन मंत्री और जिला पालमपुर का प्रभारी बनाया गया है। वह निवर्तमान मुख्य संगठक जिला मंडी थे। उनकी जगह मनमीत सिंह को जिला मंडी कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें