फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा

Fri, 22 Mar 2019 05:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राजीव चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। हमीरपुर जिला मुख्यालय के कृष्णानगर से संबंध रखने वाले राजीव ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है।

विज्ञापन


वे पार्टी में अनदेखी से दुखी हैं। कहा कि वे एनएसयूआई छात्र संघ के बाद बीते 38 सालों से कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे। अब आम कार्यकर्ताओं की तरह कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। चोपड़ा इससे पूर्व कांग्रेस सेवादल में प्रवक्ता और जिला संयोजक भी रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के पूर्व में कहा था कि पार्टी के अग्रणी संगठनों में अभी फेरबदल नहीं होगा, लेकिन उनके इस बयान के बाद कांग्रेस सेवादल के जिला संयोजक को नियुक्ति के दो माह में ही बदल दिया गया है।
विज्ञापन


अब पूर्व में जिला संयोजक रहे मदनलाल कौंडल ही संयोजक का कार्यभार संभालेंगे। 27 जनवरी, 2019 को नवनियुक्त सेवादल के जिला संयोजक नीलम ठाकुर को अब सेवादल की यंग ब्रिगेड का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

नीलम ठाकुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस टिकट पर 25 हजार रुपये शुल्क समेत आवेदन भी कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस सेवादल में इस्तीफा और नवनियुक्त जिला संयोजक को पद से हटाकर दूसरे की नियुक्ति से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

उधर, मदन लाल कौंडल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें दूसरी बार हमीरपुर कांग्रेस सेवादल का जिला संयोजक बनाया है। उन्होंने कह कि वह पूर्व की भांति पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें