फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील को लेकर गरजी हिमाचल कांग्रेस, पीएम का पुतला फूंका

Fri, 03 Aug 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने हिमाचल के सभी जिलों में राफेल डील के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। डील में हुई गड़बड़ियों को लेकर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि राफेल विमान खरीद सौदे से देश को आर्थिक चपत लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस विषय को मानसून सत्र में उठाया है। कांग्रेस नेता पार्टी कार्यालय शिमला में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीसी दफ्तर पहुंचे। 

केंद्र सरकार इस सौदे के तथ्यों को सार्वजनिक नहीं कर रही

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार इस सौदे के तथ्यों को सार्वजनिक नहीं कर रही है। इससे साफ है कि खरीद में बड़ा घपला हुआ है। कहा कि 60,145 करोड़ की राफेल डील की वास्तविकता यह है कि लड़ाकू जहाजों की एक तरफा खरीद से सीधे-सीधे कंपनी को फायदा पहुंचाया जाना है।

राफेल जहाज बनाने वाली कंपनी ने 13 मार्च, 2014 को एक वर्कशेयर समझौते के रूप में सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( एचएएल) के 36,000 करोड़ के ऑफसेट कांटेक्ट पर हस्ताक्षर किए।

10 अप्रैल, 2015 को 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद की गई तो इसमें सरकारी कंपनी एचएएल को ‘डिफेंस ऑफसेट कांटेक्ट’ को दरकिनार करते हुए निजी कंपनी को ठेका दिया गया। 

राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

आरोप लगाया कि कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नियम और कानून की धजिज्यां उड़ाई गईं। पार्टी ने सुक्खू के नेतृत्व में राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रामलाल ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, रोहित ठाकुर, हरभजन सिंह भज्जी, नरेश

चौहान,  संजय चौहान, सुभाष मंगलेट, केवल पठानिया, सुरेंद्र चौहान, महेंद्र चौहान, प्रदीप सिंह भुज्जा, रितेश कपरेट, आशा कंवर, महेश शर्मा, युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शशि बहल, तनु चौहान व प्रभा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊना में प्रदर्शनकारी के जूते में लगी आग

राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में कहीं अफरातफरी मची तो कहीं पर पुलिस के साथ छीना झपटी से तनाव हो गया। ऊना में प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी का पुतला फूंकते समय जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा का जूता जल गया।

आग बुझाते समय दो कार्यकर्ताओं को भी आंच लग गई। पुतले के दो टुकड़े हो जाने से पास खड़ी कई बाइक भी आग की चपेट में आते-आते बचीं। ऐन मौके पर आग को काबू कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।

उधर, मंडी में कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। शहर के सब्जी मंडी इलाके में पीएम के पुतले को लेकर दोनों पक्षों में छीना झपटी हुई।

हालांकि प्रदर्शनकारियाें के एक अन्य दल ने चौहटा में पीएम का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। सब्जी मंडी में छीना झपटी से कुछ देर हालात तनावपूर्ण हो गए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें