फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर आज मोदी सरकार को घेरेगी हिमाचल कांग्रेस

Tue, 19 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी कार्यशैली को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह के निशाने पर चल रही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस कमेटी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के खिलाफ मंगलवार को मोर्चा खोलेगी। बढ़ती महंगाई को नहीं रोक पाने का मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर अपना विरोध प्रकट करेंगे।
विज्ञापन


वे डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी देंगे, जिसमें महंगाई रोकने के लिए कड़े कदम नहीं उठाने की केंद्र सरकार की शिकायत करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों को 12 जिलाधीश मुख्यालयों के बाहर महंगाई का विरोध करने को कहा है।

इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर जाएं और महंगाई को रोक पाने में असमर्थ रही भाजपा का विरोध करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल लोगों को ये जानकारी है कि भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। बात चाहे पेट्रोल के दामों की हो या फिर दालों और अनाज के रेट की। आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। इसी के विरोध में कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर अपना रोष प्रकट करेगी। 

कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका जाएगा महंगाई का पुतला 
सुक्खू ने कहा कि जहां 19 सितंबर को प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों से महंगाई का विरोध किया जाएगा, वहीं कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के बाहर भी महंगाई और इसके पोषकों का पुतला फूंका जाएगा। 

कांग्रेस में कलह: गेंद अब राहुल के पाले में
चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दो गुटों में सिर फुटव्वल के बीच इस स्थिति से निपटने के लिए गेंद अब राहुल गांधी के पाले में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक, इसका हल तभी निकलेगा जब राहुल गांधी विदेशी दौरे से वापस आएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष के इसी हफ्ते या अगले सप्ताह के शुरू में लौटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हालात को शांत करने के लिए बातचीत हुई थी। 

लेकिन इस मामले में राहुल के देश लौटने पर ही कोई अंतिम निर्णय होगा। दरअसल वीरभद्र सिंह ने सुक्खू को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है। इस पहाड़ी प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही अपना संदेश पहुंचा दिया है कि यदि मौजूदा हालात बने रहे, तो वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें