फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ 7 को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, रणनीति तैयार

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के देश व्यापारी विरोध को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी रणनीति तैयार कर ली है। 7 जनवरी से कांग्रेस कार्यकर्ता हर जिले के डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर लोगों को हो रही परेशानी और नोटबंदी के गलत फैसले की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


9 जनवरी को महिला कांग्रेस प्रदेश भर में जिला स्तर पर थाली व बेलन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय वीरवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश समन्वयक निर्मल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 11 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में सुक्खू ने सभी प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, विधायकों आदि से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि नोटबंदी का फैसला देश के कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है। इससे कुछ लोगों को धनवान बनाया गया है। चहेते लोगों को नोटबंदी की जानकारी पहले से ही दे दी थी। यही कारण है कि भाजपा ने देश के हर कोने में सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी और भाजपा के लोगों ने व्यापक स्तर पर अपने काले धन को सफेद किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा ने शिमला, सोलन व बिलासपुर में लगभग 15 करोड़ की जमीन खरीद के समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री भाषण देने में व्यस्त हैं और देश की आम जनता त्रस्त है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम लाल ठाकुर, प्रदेश समन्वयक निर्मल सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एनएन विद्यार्थी, रंगीला राम राव, डॉ. बीरू राम किशोर, केहर सिंह खाची, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें