फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे आएंगे शिमला, सरकार-संगठन में रार मिटाने की है चुनौती

Sat, 29 Jul 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे तीन अगस्त को शिमला आएंगे। संगठन और सरकार के बीच की रार खत्म करने की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी लेकर शिंदे शिमला कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मंत्रियों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शिंदे दो अगस्त को धर्मशाला पहुंचेंगे जिसके अगले दिन तीन अगस्त को राजधानी दौरे पर होंगे। पहले भी हिमाचल के प्रभारी रह चुके शिंदे प्रदेश में संगठन और भौगोलिक स्थिति से परिचित हैं।

संगठन और सरकार के बीच की खींचतान को खत्म करने में श्ंिादे इसी तजुर्बे का इस्तेमाल करेंगे। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का कार्यकाल इसी साल पूरा होना है। दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बताते हैं कि शिंदे के आने के बाद कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो जाएगी। कांग्रेस से 4 पूर्व विधायकों समेत 33 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वापसी भी शिंदे की अध्यक्षता में होगी। 

प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए भाजपा जिम्मेदार
प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को बिगाड़ने और हर दिन किए जा रहे आंदोलनों से जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा गुड़िया जैसे अतिसंवेदनशील मामले में भी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर और प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भाजपा की ओर से शांतिप्रिय प्रदेश को उत्तर प्रदेश जैसा अशांत बनाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार से इस्तीफा मांगने से पहले उन्हें अपने उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस्तीफा मांगना चाहिए, जहां आए दिन बर्बर हत्याएं हो रही हैं।

गौरक्षा के नाम पर कत्लेआम किए जा रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि गुड़िया मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

भाजपा नेताओं को अगर ऐसा लगता है कि जांच में कोई कोताही है, तो उसे भी जांच में सहयोग करते हुए दोषियों के खिलाफ  प्रमाण देने चाहिए। उन्होंने कहा है की जांच अब सीबीआई कर रही है, इसलिए उन्हें प्रदेश में अशांति फैलाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें