पाटिल के शिमला पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके स्वागत में ही सोमवार को शिमला में आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं को बुलाया गया है। पहले दौर में आम सभा होगी।
इस बैठक में तमाम कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी बुलाए गए हैं। सोमवार को 11 बजे से लेकर करीब तीन बजे तक आम सभा रखी गई है। उसके बाद कांग्रेस नेता रजनी पाटिल से बारी-बारी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को रजनी पाटिल पत्रकार वार्ता को भी संबोधित कर सकती हैं।