फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान से हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश

Thu, 30 May 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकमान से कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश की गई है। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश, जिला और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी जाएंगी। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हाईकमान से सिफारिश की है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


हाईकमान से अनुमति मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पद संभालने के बाद पुरानी कार्यकारिणी से लोकसभा चुनाव में काम चलाना पड़ा, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान राठौर चाहते हुए भी नई कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए थे। इतना जरूर है कि प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ पदों को जरूरत के अनुसार भरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें