हाईकमान से कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश की गई है। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश, जिला और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी जाएंगी। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हाईकमान से सिफारिश की है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने की अनुमति दी जाए।