फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव न लड़ने का एलान करने वाले नेताओं पर कांग्रेस मेहरबान, सौंपी ये जिम्मेदारी

Sat, 20 Jan 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ने से तौबा कर चुके तीन वरिष्ठ नेताओं पर कांग्रेस की मेहरबानी हुई है। पार्टी ने चंद्र कुमार को जिला चंबा, हरभजन सिंह भज्जी को कुल्लू और धर्मवीर धामी को संगठनात्मक जिला मंडी का प्रभारी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर से इन्हें भविष्य में अपने संबंधित जिलों में कांग्रेस की गतिविधियों को देखने के अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकें करने की भी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी पुष्टि की है।

पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी के अलावा धर्मवीर धामी ने बीते सप्ताह ही भविष्य में संसदीय और विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव हारे इन नेताओं की ताजपोशी

इन सभी ने संगठन में ही काम करने की बात की है। इसके चलते पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। वर्ष 2017 नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद चंद्र कुमार ज्वाली से चुनाव हार गए थे।

चंद्र कुमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं। इसी तरह से दो बार शिमला से कांग्रेस विधायक रह चुके हरभजन सिंह भज्जी भी इस बार चुनाव हार गए। धर्मवीर धामी मनाली से चुनाव लड़ते आए हैं।

वे निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे हैं और एक बार तो उन्होंने बसपा से भी चुनाव लड़ा। धामी हर बार अच्छे खासे वोट लेते रहे हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव न लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें