फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार करने गुजरात जाएंगे हिमाचल के वरिष्ठ नेता, अभी मिटा रहे हैं थकान

Sat, 11 Nov 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अब गुजरात कूच कर सकते हैं। हालांकि, अभी दोनों दलों के नेता चुनावी थकान मिटा रहे हैं, लेकिन इसी सप्ताह ये गुजरात रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और कांग्रेस से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुजरात जा सकते हैं।

अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में अभी हाईकमान से प्रचारकों की लिस्ट नहीं पहुंची है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि हाईकमान से लिखित में कोई आदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल विधानसभा चुनाव में आए केंद्रीय नेताओं ने सूबे के वरिष्ठ नेताओं से चुनाव प्रचार के लिए गुजरात आने को कहा है। पार्टी महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि दो दिन के भीतर पार्टी कार्यालय में हाईकमान के आदेश आने की संभावना है।

हिमाचल से कांग्रेस नेताओं को गुजरात में प्रचार के लिए जाना है। वहीं, भाजपा से हिमाचल के सांसद गुजरात जा चुके हैं।

अब नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुजरात जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि हाईकमान के आदेशानुसार हिमाचल से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गुजरात जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें