फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कांग्रेस ने धूप-बत्ती, फूल मालाएं चढ़ा किया महंगे सिलिंडरों का अंतिम संस्कार

Sat, 17 Sep 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में 450 रुपये का सिलिंडर महंगा बताने वाली स्मृति ईरानी अब 1100 रुपये रेट पर भी अपना बयान दें।
विज्ञापन
सिलिंडरों की पूजा करतीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को धूप-बत्ती और फूल मालाएं चढ़ाकर महंगे गैस सिलिंडरों का अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने प्रेस वार्ता से पहले घंटी बजाकर सिलिंडरों की पूजा की। कांग्रेस ने एलान किया कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रामपुर दौरे के दौरान महिलाएं उज्ज्वला योजना के खाली सिलिंडर वापस करेंगी। काले झंडे दिखाकर स्मृति ईरानी का विरोध भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में 450 रुपये का सिलिंडर महंगा बताने वाली स्मृति ईरानी अब 1100 रुपये रेट पर भी अपना बयान दें। इससे पहले जब स्मृति हिमाचल आई थीं तो उन्होंने मनमोहन सरकार के समय में 450 रुपये के गैस सिलिंडर को मंहगा बताया था। यह वादा भी कर गई थीं कि केंद्र में भाजपा सरकार के बनते ही सिलिंडर की कीमतें कम कर दी जाएंगी। कहा कि सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने रसोई गैस की कीमतें कम करने के बजाय इनमें बढ़ोतरी कर आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया है।

उन्होंने बताया कि संसद में दिए जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि हिमाचल में 2018-19 में  83177 सिलिंडर उज्ज्वला योजना में रिफिल हुए। 2021-22 में मात्र 9,415 सिलिंडर ही महिलाओं ने रिफिल करवाए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एक बार फिर हिमाचल के लोगों को गुमराह करने आ रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि महंगाई के चलते महिलाएं उज्ज्वला योजना के सिलिंडर स्मृति ईरानी को वापस लौटना चाहती हैं।
विज्ञापन


चुनावी रैलियों पर सरकारी खर्च की करेंगे शिकायत
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों को भाजपा की चुनाव रैलियों के तौर पर प्रयोग करने का आरोप लगाया है। अलका लांबा ने कहा कि इस बाबत शिकायत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल से समय मांगा है।

आज राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाएगी कांग्रेस
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों से लेकर सोशल मीडिया पर देश में बढ़ रही बेरोजगारी के मामले को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें