फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गरीबी से निकलकर आईपीएस बने थे साजू राम, आकस्मिक मौत पर गांव में मातम

Tue, 03 Jan 2023 10:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

साजू राम तेजतर्रार ऑफिसर के रूप में जाने जाते रहे हैं। उन्होंने बहुत से गुनाहगारों को सजा भी दिलवाई।
विज्ञापन
पत्नी और बेटे को सांत्वना देते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के उपमंडल धर्मपुर की ध्वाली पंचायत के कोहलका गांव के निवासी एसपी साजू राम राणा की आकस्मिक मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है। साजू राम राणा गरीबी से निकलकर इस पद पर पहुंचे थे। वे बहुत मिलनसार थे और हर व्यक्ति के दु:ख-सुख में शामिल होते थे। साजू राम राणा का जन्म 13 मई, 1964 को भीखमराम के घर कोहलका में हुआ था। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की इसके बाद पुलिस टेस्ट पास करने कर विभाग में सेवाएं देना शुरू किया।

विज्ञापन


साजू राम राणा की पत्नी गृहिणी हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने एमटेक की पढ़ाई की है और बेटे ने पोस्ट ग्रेजुएट के बाद कोचिंग ले रहा है। साजू राम तेजतर्रार ऑफिसर के रूप में जाने जाते रहे हैं। उन्होंने बहुत से गुनाहगारों को सजा भी दिलवाई। इस दौरान वे कई जगह सेवारत दी हैं। आजकल वे जंगलबैरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

आईपीएस साजू राम राणा-फाइल फोटो - फोटो : संवाद
वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली में शामिल होने के लिए धर्मशाला गए थे। यहां पर मंगलवार दोपहर सवा दो बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। उनकी आकस्मिक मौत पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक चंद्रशेखर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जयकुमार आजाद, प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, समौड़ पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी, जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद, ध्वाली पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर, धर्मपुर प्रेस क्लब के सदस्यों सुशील कुमार, भवानी दत्त, प्रेम सिंह, राकेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति देने और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें