फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सीएम के नाम की घोषणा होते ही यहां छा गई मायूसी

Mon, 25 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही यहां पर मायूसी छा गई है। लोगों को काफी उम्‍मीदें थीं। बिलासपुर की जनता को मायूसी हाथ लगी है। बिलासपुर के हाथ से सीएम का पद छिन गया है।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर के सीएम बनने की घोषणा के बाद बिलासपुर के लोग मायूस हो गए हैं। जबकि लोगों को आस थी कि इस बार सीएम जेपी नड्डा ही बनेंगे। बिलासपुर में हुई पीएम मोदी की रैली में भी प्रधानमंत्री ने जेपी नड्डा को सीएम की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर गए थे।

यहां पर उन्होंने नड्डा की तारीफों के पुल बांध दिए थे। जबकि रैली में मौजूद धूमल का उन्होंने कहीं जिक्र तक नहीं किया था। पीएम की बिलासपुर रैली से स्पष्ट हो गया था कि सीएम नड्डा ही बनेंगे।
विज्ञापन


लेकिन शिमला में हुई विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर के नाम पर ही सहमति बनी। सीएम पद के निर्णय को लेकर बिलासपुर से भी काफी संख्या में लोग रविवार को शिमला के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

नड्डा के सीएम बनने के इंतजार में थे लोग

लोग वहां नड्डा के सीएम बनने की घोषणा सुनना चाहते थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि जयराम के सीएम बनने की घोषणा हो गई है, तो मायूस होकर लौट आए, जबकि कई बीच रास्ते से ही लौट आए।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के एक विधायक ने तो नड्डा के सीएम बनने के बाद अपनी सीट छोड़ने का भी एलान कर दिया था। विधायक ने कहा था कि जैसे ही नड्डा के सीएम पद की घोषणा होगी वह उसी समय अपनी सीट छोड़ने का भी एलान कर देंगे।

इस बारे में कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान का कहना है कि बिलासपुर को एक बार फिर मौका मिला था कि उनका नेता सीएम बने। लेकिन एक बार फिर से बिलासपुर के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें